हिंदी
कक्षा -12
खंड 'अ'
वस्तुपरक प्रश्न (40 अंक) अपठित गद्यांश
1. निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए (1 X 5 = 5 marks)
अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के अनुसार, बाल श्रम को इस प्रकार परिभाषित किया गया है: "वह काम जो बच्चों को उनके बचपन, उनकी क्षमता और उनकी गरिमा से वंचित करता है और जो शारीरिक और मानसिक विकास के लिए हानिकारक है।"
एक सामाजिक बुराई के रूप में संदर्भित, भारत में बाल श्रम एक अनिवार्य मुद्दा है जिससे देश वर्षों से निपट रहा है। लोगों का मानना है कि बाल-श्रम जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने का दायित्व सिर्फ सरकार का है। यदि सरकार चाहे तो कानून का पालन न करने वालों एवं कानून भंग करने वालों को सजा देकर बाल-श्रम को समाप्त कर सकती है, किंतु वास्तव में ये केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसे सभी सामाजिक संगठनों, मालिकों और अभिभावकों द्वारा भी समाधित करना चाहिए।
हमारे घरों में, ढाबों में, होटलों में, खानों-कारखानों में अनेक बाल-श्रमिक मिल जाएँगे, जो कड़ाके की ठंड और तपती धूप की परवाह किए बिना काम करते हैं। विकासशील देशों में गरीबी और उच्च स्तर की बेरोजगारी बाल श्रम का मुख्य कारण है। बाल मजदूरी इंसानियत के लिए अपराध है जो समाज के लिए श्राप बनती जा रही है तथा जो देश की वृद्धि और विकास में बाधक के रूप में बड़ा मुद्दा है। हमें सोचना होगा कि सभ्य समाज में यह अभिशाप क्यों मौजूद है? जिस उम्र में बच्चों को सही शिक्षा मिलनी चाहिए, खेल-कूद के माध्यम से अपने. मस्तिष्क का विकास करना चाहिए उस उम्र में बच्चों से काम करवाने से बच्चों का शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक और सामाजिक विकास रुक जाता है। शिक्षा का अधिकार मूल अधिकार होता है। शिक्षा से किसी भी बच्चे को वंचित रखना अपराध माना जाता है।
आज आवश्यकता इस बात की है कि सरकारी स्तर से लेकर व्यक्तिगत स्तर तक सभी लोग इसके प्रति सजग रहें और बाल-श्रम के कारण बच्चों का बचपन न छिन जाए, इसके लिए कुछ सार्थक पहल करें। आम आदमी को भी बाल मजदूरी के विषय में जागरूक होना चाहिए और अपने समाज में इसे होने से रोकना चाहिए। बाल श्रम को खत्म करना केवल सरकार का ही कर्त्तव्य नहीं है हमारा भी कर्त्तव्य है कि हम इस अभियान में सरकार का पूरा साथ दें।
1. गद्यांश के आधार पर बताइए कि बाल-श्रम जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने के लिए लोगों की सोच कैसी है?
(क) बाल-श्रम को समाप्त करना केवल समाजसेवी संस्थाओं का दायित्व है
(ख) बाल-श्रम को समाप्त करना जनता का दायित्व है
(ग) बाल-श्रम को समाप्त करना केवल सरकार का दायित्व है
(घ) बाल-श्रम को समाप्त करना केवल अभिभावकों का दायित्व है
2.घरों में, ढाबों में, होटलों में, खानों-कारखानों में अनेक बाल-श्रमिकों को काम करता देखकर भी हम उदासीन क्यों बने रहते हैं?
(क) हम सिर्फ अपने बारे में ही सोचते हैं
(ख) हम जागरूक बनना नहीं चाहते
(ग) हम उनकी सहायता करना नहीं चाहते
(घ) हम संवेदना शून्य हो चुके हैं
3. गद्यांश के आधार पर बताइए कि बाल-श्रम को रोकने के लिए सार्थक प्रयास क्यों किए जाने चाहिए?
(क) बाल-श्रम के कारण बच्चों का बचपन छिन जाता है
(ख) बाल-श्रम के कारण वे जल्दी बड़े हो जाते हैं
(ग) बाल-श्रम के कारण बच्चों को घर पर ही रहना पड़ता है
(घ) बाल-श्रम के कारण बच्चों को विद्यालय आना नहीं पड़ता
4. बच्चों को बाल-श्रम के लिए क्यों विवश किया जाता है?
(क) जागरूकता का अभाव
(ख) निर्धनता और भुखमरी
(ग) शिक्षा का अभाव
(घ) लोगों की मनोवृत्ति
5. बाल-श्रम जैसे सामाजिक अभिशाप से देश को क्या नुकसान होता है?
(क) बाल-श्रम एक बच्चे को बचपन के सभी लाभों से दूर रखता है
(ख) लाखों बच्चे उचित शिक्षा से वंचित हो जाते हैं
(ग) बच्चों का शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास अवरुद्ध हो जाता है
(घ) बाल-श्रम से देश का आने वाला कल अंधकार की ओर
2. निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए (1 X 5 = 5 marks)
रात में जब सोया था
सोते-सोते एक सपना बोया था
बस एक दो हफ़्ते में
तैयार होगी अरहर खेतों मे
और कटेगी मसूर बिकेगी बाज़ार में
हो जायेगी रहन मुक्त सब ज़मीन
जो बच पायेगा
उसके कुछ हिस्से से मकान बन जायेगा
फिर मार्च के महीने में
जवान बेटी का रिश्ता तय करना है
बस कुछ दिन के बाद आयेगा
चैत्र और वैशाख और गेहूँ की फसलें बेचकर
चुकाऊँगा कर्ज़ और बचा लूँगा साख
बस फिर क्या एक ही काम और करना है
बुड्ढे, बुड्ढी को साथ लेकर चारों धाम की यात्रा करना है उनको
दिया वायदा भी पूरा हो जायेगा
मरने से पहले बेटा तीरथ करा
दो यह सपना भी पूरा हो जायेगा
और देर रात सोया था इन सपनों के साथ
प्रश्न
Ⅰ. कविता में वर्णन है, एक
(क) व्यापारी के स्वप्न का। (ख) लेखक के सपने का
(ग) कवि की कल्पना का। (घ) किसान की वस्तुस्थिति का
II. प्रस्तुत काव्यांश में किसान के सपने की महत्त्वपूर्ण बात थी। कथन पढ़कर सही विकल्प का चयन कीजिए।
(i) सुंदर सपने को देखना
(ii) अरहर और मसूर का तैयार होना
(iii) अन्न को बेचकर प्राप्त राशि से जमीन को गिरवी से छुड़ना आदि कल्पनाएँ
(iv) माँ-बाप को तीर्थ-यात्रा कराना
कूट
(क) कथन (i) व (iv) सही हैं।
ख) कथन (i) व (ii) सही हैं। (ग) कथन (ii) व (iii) सही हैं।
(घ) कथन (iii) व (iv) सही हैं।
III. किसान गेहूँ बेचकर प्राप्त धनराशि से
(क) अच्छी खेती करेगा
(ख) महाजन के कर्ज़ से मुक्त होगा
(ग) सरकारी टैक्स देगा
(घ) सिंचाई विभाग की अदायगी करेगा
IV "बस फिर क्या एक ही काम और करना है", कौन-सा महत्त्वपूर्ण काम था?
(क) कर्ज चुकता करना. (ख) गेहूँ की फसल बोना
(ग) माँ-बाप को तीर्थ-यात्रा कराना (घ) बिटिया का ब्याह रचाना
V. कविता परिचायक है किसान की
(क) खुशहाली की. (ख) बदहाली की
(ग) ऋणमयी दशा की. (घ) ऋणमुक्त दशा की
3. निर्देशानुसार 'रचना के आधार पर वाक्य भेद' पर आधारित पाँच बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
(1×5 = 5)
1. दीपक जला और अंधेरा नष्ट हुआ |
A) संयुक्त. B) संकेत वाचक
C) विधान वाचक. D) मिश्र
2 – ‘राम आया; सब प्रसन्न हो गए।’ वाक्य का संयुक्त वाक्य रूपांतरण है-
(क) राम आया और सब प्रसन्न हो गए।
(ख) जैसे ही राम आया सभी प्रसन्न हो गए।
(ग) राम के आते ही सभी प्रसन्न हो गए।
(घ) उपरोक्त कोई नहीं
प्रश्न 3 – ‘उसने पिज्जा खाया और चक्कर खाकर गिर पड़ा’ वाक्य का मिश्र वाक्य रूपांतरण होगा-
(क) उसने जैसे ही पिज्जा खाया, वैसे ही चक्कर खाकर गिर पड़ा।
(ख) पिज्जा खाते ही वह चक्कर खाकर गिर पड़ा।
(ग) वह पिज्जा खाकर चकराकर गिर पड़ा।
(घ) पिज्जा वह जैसे ही खाया चक्कर खाकर गिर पड़ा।
प्रश्न 4 – ‘राधा दौड़कर मेरे पास आई।’ वाक्य का संयुक्त रूप है-
(क) राधा दौड़ी और मेरे पास आई।
(ख) राधा तेजी से दौड़कर मेरे पास आयेगी।
(ग) राधा जल्दी-जल्दी दौड़ी एवं मेरे पास आई।
(घ) राधा जैसे ही दौड़ी मेरे पास आ आई।
प्रश्न 5 – ‘ममता आई और चली गई। वाक्य का सरल रूप निम्न विकल्पों से चुनें-
(क) जैसे ही ममता आई वह चली गई।
(ख) ममता आई और गई।
(ग) ममता आकर चली गई।
(घ) ममता आई और खड़े-खड़े चली गई।
4.निर्देशानुसार 'वाच्य' पर आधारित पाँच बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर दीजिए (1 X 5= 5 marks)
1. 'रोहन ने दिनेश को डंडे से मारा' वाक्य में कौन सा वाच्य होगा ?
A) कर्मवाच्य. B) भाववाच्य
C) कर्तृवाच्य. D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
2. पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया। (कर्तृवाच्य में परिवर्तित कीजिए।)
(i) पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया जा सकता है (ii) पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया जाता है
(iii) पुलिस ने लाठीचार्ज किया (iv) उपरोक्त में से कोई नहीं
3. मोहन चल नहीं सकता। (भाववाच्य में परिवर्तित कीजिए।)
(i) मोहन द्वारा चला नहीं जाता (ii) मोहन से चला नहीं जाता
(iii) मोहन से नहीं चला गया (iv) उपरोक्त में से कोई नहीं
4. सीता पुस्तक पढ़ती है। (कर्मवाच्य में परिवर्तित कीजिए।)
(i) सीता से पुस्तक पढ़ी जाती है
(ii) सीता के द्वारा पुस्तक पढ़ी जाती है
(iii) सीता द्वारा पुस्तक पढ़ी जा रही है
(iv) उपरोक्त में से कोई नहीं
5.निम्नलिखित में से कौन-सा भाववाच्य का सही विकल्प है?
(i) आओ, वहाँ बैठें
(ii) आओ, वहाँ बैठा जाए
(iii) अब वहाँ बैठते हैं
(ii) चलो, अब वहाँ बैठें
5. निर्देशानुसार 'अलंकार' पर आधारित पाँच बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
(1 X 5 = 5 marks/do any 5)
1. धनुष उठाया ज्यों ही उसने, और चढ़ाया उस पर बाण। धरा–सिन्धु नभ काँपे सहसा, विकल हुए जीवों के प्राण।’ में कौन सा अलंकार है।
(i) अतिश्योक्ति अलंकार
(ii) यमक अलंकार
(iii) उपमा अलंकार
(iv) रूपक अलंकार
2. इधर उठाया धनुष क्रोध में और चढ़ाया उस पर बाण। धरा, सिंधु, नभ काँपे सहसा, विकल हुए जीवों के प्राण।।" इन काव्य-पंक्तियों में प्रयुक्त अलंकार है
(क) श्लेष. (ख) उत्प्रेक्षा. (ग) मानवीकरण. (घ) अतिशयोक्ति
3.'मेघ आए बड़े बन-ठन के सँवर के' पंक्ति में निहित अलंकार है
(क) अतिशयोक्ति. (ख) मानवीकरण. (ग) रूपक. (घ) उत्प्रेक्षा
4. जड़-वस्तुओं अथवा प्रकृति पर मानवीय चेष्टाओं का आरोप किस अलंकार में किया जाता है?
(क) मानवीकरण में. (ख) अतिशयोक्ति में
(ग) रूपक में. (घ) श्लेष में
5. सागर के उर पर नाच-नाच करती हैं लहरें मधुर गान। उपरोक्त पंक्ति में प्रयुक्त अलंकार का चयन कीजिए।
(i) मानवीकरण अलंकार
(iii) रूपक अलंकार
6. 'सन्देसनि मधुबन-कूप भरे' में कौन-सा अलंकार है?
(i) उपमा. (ii) श्लेष. (ii) श्लेष अलंकार (iv) उपमा अलंकार
6.निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए। (1×5=5)
जीप कस्बा छोड़कर आगे बढ़ गई, तब भी हालदार साहब उस मूर्ति के बारे में ही सोचते रहे और अंत में इस निष्कर्ष पर पहुँचे कि कुल मिलाकर कस्बे के नागरिकों का यह प्रयास सराहनीय ही कहा जाना चाहिए। महत्त्व मूर्ति के रंग-रूप या कद का नहीं, उस भावना का है वरना तो देशभक्ति भी आजकल मजाक की चीज होती जा रही है। दूसरी बार जब हालदार साहब उधर से गुजरे तो उन्हें मूर्ति में कुछ अंतर दिखाई दिया। ध्यान से देखा तो पाया कि चश्मा दूसरा है। पहले मोटे फ्रेमवाला चौकोर चश्मा था, अब तार के फ्रेमवाला गोल चश्मा है। हालदार साहब का कौतूहल और बढ़ा। वाह भई क्या आइडिया है। मूर्ति कपड़े नहीं बदल सकती, लेकिन चश्मा तो बदल ही सकती है।
(क) 'जीप कस्बा छोड़कर आगे बढ़ गई' अर्थात
(i) जीप कस्बे में बिना रुके आगे बढ़ गई।
(ii) जीप कस्बे में रुक कर आगे बढ़ गई।
(iii) जीप कस्बे में रुक गई।
(iv) जीप कस्बे में नहीं गई।
(ख) हालदार साहब किसके विषय में सोचते रहे? (1)
(i) नेताजी के बारे में
(ii) मूर्ति के बारे में
(iii) चौराहे के बारे में
(iv) कस्बे के बारे में
(ग) वरना तो देशभक्ति भी आजकल मजाक की चीज होती जा रही है।' से आशय है
(i) आजकल देशभक्त होना संभव नहीं है।
(ii) आजकल देशभक्त होना हास्यास्पद हो गया है।
(iii) आजकल सभी देशभक्त हो गए हैं।
(iv) आजकल देशभक्ति की प्रासंगिकता नहीं है।
(घ) दूसरी बार जब हालदार साहब उधर से गुजरे, तो उन्हें मूर्ति में क्या अंतर दिखाई दिया?
(i) मूर्ति पर कोई चश्मा नहीं था।
(ii) मूर्ति पर पुराना चश्मा था।
(iii) मूर्ति पर एक नया चश्मा था।
(iv) मूर्ति क्षतिग्रस्त थी।
(ङ) 'नेताजी का चश्मा' पाठ
(i) देशभक्ति के भाव पर व्यंग्य करता है।
(ii) देशभक्ति की प्रासंगिकता पर सवाल उठाता है।
(iii) देशभक्ति के महत्त्व को स्थापित करता है।
(iv) देशभक्ति के प्रति उम्मीद जगाता है।
7. गद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित दो बहुविकल्पीय प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए। (1×2=2)
(क) 'लखनवी अंदाज' पाठ के आधार पर बताइए कि नवाब साहब द्वारा बहुत ही यत्न से काटे गए खीरों को सूँघकर ही खिड़की से बाहर फेंकने से वह अपने किस अंदाज को दिखाना चाहते थे?
(i) नवाबी. (ii) राजाओं. (iii) सेवक. (iv) ये सभी
(ख) बालगोबिन भगत का बेटा मानसिक रूप से कैसा था?
(i) कमजोर. (ii) सशक्त. (iii) बलशाली (iv) इनमें से कोई
8. निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्पों का चयन कीजिए।
(1 X 5 = 5 marks)
हमारै हरि हारिल की लकरी।
मन क्रम बचन नंद-नंदन उर, यह दृढ़ करि पकरी।
जागत सोवत स्वप्न दिवस-निसि, कान्ह-कान्ह जकरी।
सुनत जोग लागत है ऐसौ, ज्यौं करुई ककरी।
सु तौ ब्याधि हमकौं लै आए, देखी सुनी न करी।
यह तौ 'सूर' तिनहिं लै सौंपौ, जिनके मन चकरी।
(क) प्रस्तुत काव्यांश में 'हारिल की लकरी' किसे कहा गया है?
(i) गोपियों को. (ii) श्रीकृष्ण को
(iii) उद्धव को. (iv) इनमें से कोई नहीं
(ख) गोपियों को उद्धव द्वारा लाया गया योग का संदेश किसके समान लगता है?
(i) हारिल पक्षी के. (ii) कड़वी ककड़ी के
(iii) उद्धव के. (iv) इनमें से कोई नहीं
(ग) 'तिनहि लैं सौंपौ' पंक्ति में किसकी ओर संकेत किया गया है?
(i) जिनका मन चकरी के समान चंचल है
(ii) जिनका मन स्थिर है
(iii) जो योग का संदेश देते हैं
(iv) उपरोक्त में से कोई नहीं
(घ) काव्यांश के आधार पर बताइए कि गोपियों ने मन, वचन और कर्म से किसको अपने हृदय में बसाया है?
(i) उद्धव को. (ii) स्वयं को. (iii) श्रीकृष्ण को. (iv) ये सभी
(ङ) गोपियों ने अपने मन को कैसा बताया है?
(i) चंचल. (ii) अस्थि. (iii) स्थिर. (iv) ये सभी
9. निम्नलिखित प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्पों का चयन कीजिए। (1 X 2 = 2 marks)
॥ नेताजी की मूर्ति पर चश्मा लगाने का कार्य कौन करता था?
(i) हालदार साहब. (ii) पान वाला. (iii) अध्यापक. (iv) कैप्टन
2 कम्पनी के काम के सिलसिले में हर पंद्रहवें दिन कस्बे से कौन गुजरता था?
(i) हवलदार साहब. (ii) मजिस्ट्रेट साहब. (iii) हालदार साहब
(iii) डॉक्टर साहब
खंड-ब
वर्णनात्मक प्रश्न
10. गद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित 5 प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए। (2×5=10)
1. सेनानी न होते हुए भी चश्मे वाले को लोग कैप्टन क्यों कहते थे?
2. भगत की पुत्रवधू उन्हें अकेले क्यों नहीं छोड़ना चाहती थी?
3. नवाब साहब की असुविधा और संकोच के क्या कारण रहे होंगे?
4. लेखिका की अपने पिता से वैचारिक टकराहट को अपने शब्दों में लिखिए।
5. लेखक ने क्या सोचकर सेकंड क्लास का टिकट लिया?
11. पूरक पाठ्यपुस्तक के पाठों पर आधारित निम्नलिखित 6 प्रश्नों के उत्तर लगभग 50-60 शब्दों में लिखिए। (4×6=24)
1. बच्चे माता-पिता के प्रति अपने प्रेम को कैसे अभिव्यक्त करते हैं?
2. आपके विचार से भोलानाथ अपने साथियों को देखकर सिसकना क्यों भूल जाता है?
3. झिलमिलाते सितारों की रोशनी में नहाया गंतोक (गैंगटॉक) लेखिका को किस तरह सम्मोहित कर रहा था?
4. हिरोशिमा की घटना विज्ञान का भयानकतम दुरुपयोग है। आपकी दृष्टि में विज्ञान का दुरुपयोग कहाँ-कहाँ और किस तरह से हो रहा है?
5. "मै क्यों लिखता हूँ” पाठ में वर्णित हिरोशिमा की घटना क्या थी? पूरे विश्व को ऐसी घटनाओं से कैसे बचाया जा सकता है?
6. नेताजी का चश्मा' पाठ का उद्देश्य स्पष्ट कीजिए
12. आपके विद्यालय के माली ने फूलों की पौध तैयार की है। उनके निःशुल्क वितरण के लिए लगभग 60 शब्दों में विज्ञापन तैयार कीजिए। (5 marks)