class 12 hindi

               हिंदी         

                    कक्षा -12       

 खंड '

               वस्तुपरक प्रश्न (40 अंक) अपठित गद्यांश

1. निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए।                      (1 x 10 =10 marks)

भारत एक विशाल देश है. जिसमे भिन्न-भिन्न प्रकार की समस्याएँ व्याप्त है, जिनमें से एक है- जनसख्या वृद्धि। जनसंख्या वृद्धि देश के विकास में बाधा का कार्य करती है. इसलिए हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता जनसंख्या वृद्धि को रोकना है। इस क्षेत्र में हमारे सभी प्रथान निष्फल रहे हैं। ऐसा क्यों है? यह इसलिए भी हो सकता है. क्योंकि समस्या को देखने का हर एक का अलग दृष्टिकोण है। जनसख्याशास्त्रियों के लिए यह आंकड़ों का अंबार है। अफसरशाही के लिए यह टारगेट तय करने की कार्यविधि है। राजनीतिक इसे बोट बैंक की दृष्टि से देखता है। ये सब अपने-अपने ढंग से समस्या को सुलझाने में लगे हैं। अतः पृथक् पृथक किसी के हाथ सफलता नहीं लगी।

परतु यह स्पष्ट है कि परिवार के आकार पर आर्थिक विकास और शिक्षा का बहुत प्रभाव पड़ता है। यहाँ आर्थिक विकास का तापर्य पाश्चात्य मतानुसार भौतिकवाद नहीं जहाँ बच्चों को बोझ माना जाता है। हमारे लिए तो यह सम्मानपूर्वक जीने के स्तर से संबंधित है। यह मौजूदा सपत्ति के ममतामूलक विवरण पर ही निर्भर नहीं है वरन् ऐसी शैली अपनाने से संपचित है, जिसमें अल्सी करोड़ लोगों की ऊर्जा का बेहतर उपयोग हो सके। इसी प्रकार स्वी-शिक्षा भी है। यह समाज में एक नए प्रकार का चिंतन पैदा करेगी, जिससे सामाजिक और आर्थिक विकास के नए आयाम खुलेंगे और साथ ही बच्चों के विकास का नया रास्ता भी खुलेगा। अतः जनसख्या की समस्या सामाजिक है। इसे सरकार अकेले नहीं सुलझा सकती। केंद्रीकरण से हटकर इसे ग्राम गाम, व्यक्ति व्यक्ति तक पहुंचाना होगा। जब तक यह जन-आदोलन नहीं बन जाता, तब तक सफलता मिलना संदिग्ध है।

निम्नलिखित में से निर्देशानुसार विकल्पों का चयन कीजिए।

() हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता जनसख्या वृद्धि को रोकना क्यों है?

(1)यह देश के विकास में बाधा का कार्य करती है

(2) यह देश को अन्य देशों से आगे ले जाती है

(3) यह देश की उन्नति में सहायक है

() प्रस्तुत गद्याश किस विषयवस्तु पर आधारित है?

(1) जनसंख्या वृद्धिः समस्या और समाधान पर

(2) आर्थिक विकास में जनसंख्या की भूमिका पर

(3) विकास के नए आयाम पर

(4) शिक्षा के योगदान पर

() निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

1. भारत में समस्याओं की कमी नहीं है।

2.आर्थिक विकास से तात्पर्य 'भौतिकवाद से है।

3.भारत के विकास में कोई भी समस्या बाधक नहीं है।

4. जनसंख्या वृद्धि के नियंत्रण में स्त्री-शिक्षा का स्थान महत्त्वपूर्ण है

गद्यांश के अनुसार कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

(1) केवल 1                                                           (11) केवल 2

(111) 2 और 3                                                     (iv) 1 और 4

( ) गद्याश के अनुसार, आर्थिक विकास से क्या तात्पर्य है?

(1) सम्मानपूर्वक जीने का स्तर                                      (2) भौतिकवाद

(3) शिक्षा का स्तर                                                     (4)संपन्नता

() जनसंख्या वृद्धि को रोकने के लिए सभी का दृष्टिकोण कैसा है?

(1) समान                                                            (2) भिन्न

(3) क्लिष्ट                                                            (4) समयानुसार

() आर्थिक विकास की तरह ही किसे महत्त्वपूर्ण माना गया है?

(1) समाज को                                                    (2) शिक्षा को

(3) व्यक्ति को                                                     (4) राजनीति को

() सामाजिक और आर्थिक विकास के नए आयाम किसके माध्यम  से खुलेंगे?

(1) आपसी समझ के                                          (2) भेदभाव के

(3) जनसख्या वृद्धि                                            (4) शिक्षा के

) शिक्षा का समाज के विकास में क्या योगदान है?

(1) बच्चों का विकास करना                            (2) चितन का स्तर विकसित करना

(3) सामाजिक-आर्थिक विकास करना              (4) ये सभी

() जनसंख्या की समस्या को किस प्रकार की समस्या माना गया है?

(1) आर्थिक                                             (2) राजनीतिक

(3) सामाजिक                                        (4) वैयक्तिक

() हम किस प्रकार जनसंख्या को नियंत्रित कर सकते हैं?

(1) इसे जन-आंदोलन बनाकर                  (2) (i) और (ii) दोनों

(3)सरकार के सहयोग से                      (4) जनसख्या वृद्धि पर पूर्णतः रोक लगाकर

अपठित पघ्यंश

2 निम्नलिखित पद्यांश को ध्यानपूर्वक पदिए।                           (1X5= 5 Marks)

असहाय किसानों की किस्मत को खेतों में

क्या जल में बह जाते देखा है?

 क्या खाएँगे? यह सोच निराशा से पागल

बेचारों को नीरव रह जाते देखा है

देखा है ग्रामों की अनेक रंभाओं को

जिनकी आभा पर धूल अभी तक छाई है

रेशमी देह पर जिन अभागिनों की अब तक रेशम क्या,

 साड़ी सही नहीं चढ़ पाई है।

पर तुम नगरों के लाल, अमीरों के पुतले,

 क्यों व्यथा भाग्यहीनों की मन में लाओगे

जलता हो सारा देश

किंतु होकर अधीर तुम दौड़-दौड़कर क्यों यह आग बुझाओगे?

चिता हो भी क्यों तुम्हे, गाँव के जलने से,

 दिल्ली में तो रोटियाँ नहीं कम होती हैं। 

धुलता न अश्रु-बूँदों से आँखों से काजल

गालों पर की धूलियाँ नहीं नम होती हैं।

 जलते हैं तो ये गाँव देश के जला करें

आराम नई दिल्ली अपना कब छोड़ेगी

या रखेगी मरघट में भी रेशमी महल

या आँधी की खाकर चपेट सब छोड़ेगी। 

चल रहे ग्राम-कुँजों में पछिया के झकोर,

 दिल्ली, लेकिन, ले रही लहर पुरवाई में,

 है विकल देश सारा अभाव के तापों से,

 दिल्ली सुख से सोई है नरम रज़ाई में।

आराम नई दिल्ली अपना कब

या रखेगी मरघट थी रेशमी मह

या आँधी की खाकर पेटको

चाल रहे धाम कुंजों में पड़िया के दिल्ली, लेकिन, ले होलहापुर

विकल देश सारा अभाव के ता

दिल्ली सुख से सोई है नरमा

निम्नलिखित में से निर्देशानुसार विकल्पों का चयन कीजिए।

() प्रस्तुत काव्यांश में ग्रामों की रंभाएँ किन्हें कहा गया है?

(1) किसानों की पत्नियों को                          (2) गाँव की स्त्रियों को

(3) सुंदर स्त्रियों को                                    (4) असहाय महिलाओं को

() किसान किस कारण निराशा से ग्रस्त होते हैं?

(1) बादल के न आने से                            (2) अपने खेतों को लहराता देखकर

(3)वर्षा न होने के कारण                       (4) यह देश के लिए नए अवसर पैदा करती

() दिल्लीवासियो को गाँवों के कष्ट क्यों नहीं दिखाई पड़ते?

(1) गाँव न जाने के कारण                         (2) रोजगार उपलब्ध न होने के कारण

(3) स्वयं सुख-सुविधाओं से पूर्ण होने के कारण              (4) ये सभी

() दिल्लीवासियों को किसकी कमी नहीं होती है?

(1) रोजगार की                                               (2) साधन की

(3) मेहनत की                                               (4) आपसी सहयोग की

() दी गई सूची-1 का सूची-II से सुमेलन कीजिए।

सूची-I                                       सूची-II

A. नीरव रह जाते.                      1. मौन हो जाते

B. ग्रामों की रभाओं को.              2. आपदाओं की हवाएँ

C. पछिया के झकोर.            3. गाँव की परिश्रमी कन्याओं को

कूट

1) 3 12         2) 132                3) 123                       4) 213

 

कार्यालयी हिंदी और रचनात्मक लेखन

3. निम्नलिखित में से निर्देशानुसार विकल्पों का चयन कीजिए।

(1 X 5= 5Marks)

() जनसचार का मुख्य कार्य क्या है?

(1) सूचना संग्रह एवं प्रसार करना                         (2) ज्ञान के स्तर में वृद्धि करना

(3)सूचना का विश्लेषण करना                              (4) वे सभी

() सर्वप्रथम किस सदी में रेडियो के विकास की शुरुआत हुई?

(1) 17वीं सदी                                              (2) 19वीं सदी

(3) 18वीं सदी                                              (4) 20वीं सदी

() रेडियो नाटक के दृश्य कैसे होने चाहिए?

(1) छोटे     (2) लबे     (3) बड़े.      (4) विस्तृत

() निम्न में से कौन-सा टीवी खबरों का चरण नहीं है?

(1) एकर बाइट.    (2) लाइब  (3) फ्लैश.     (4) डेस्क

() किस रिपोर्ट का प्रयोग भ्रष्टाचार व गड़बड़ियो को उजागर करने में किया जाता है

(1)विश्लेषणात्मक रिपोर्ट.              (2) विवरणात्मक रिपोर्ट

(3) खोजी रिपोर्ट.                          (4) इन-डेप्थ रिपोर्ट

                                    पाठ्य पुस्तक

4 निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पदिए।  (1 X 5= 5 Marks)

जीवन के दूसरे परिच्छेद में भी सुख की अपेक्षा दुःख ही अधिक है। जब उसने गेहुँए रंग और बटिया जैसे मुख वाली पहली कन्या के दो संस्करण और कर डाले तब सास और जिठानियों ने ओठ बिचकाकर उपेक्षा प्रकट की। उचित भी था, क्योंकि सास तीन-तीन कमाऊ वीरों की विधात्री बनकर मचिया के ऊपर विराजमान पुरखिन के पद पर अभिषिक्त हो चुकी थी और दोनों जिठानियाँ काक-भुशंडी जैसे काले लालों की क्रमबद्ध सृष्टि करके इस पद के लिए उम्मीदवार थीं। छोटी बहू के लीक छोड़कर चलने के कारण उसे दंड मिलना आवश्यक हो गया।

() 'जीवन के दूसरे परिच्छेद' से क्या आशय है?

(1) वैवाहिक जीवन.           (ii) अवैवाहिक जीवन

(iii) संन्यासी                     (iv) मिश्रित जीवन

() भक्तिन ने कितनी लड़कियों को जन्म दिया था?

(i) पाँच.     (ii) दो.         (iii) चार.        (iv) तीन

() भक्तिन के पुत्र न होने पर उसकी सास द्वारा उपेक्षा प्रकट करना किस कारण उचित था?

(i) क्योंकि वह लड़कियों को पसंद नहीं करती थी

(ii) क्योंकि वह स्वयं तीन पुत्रों को जन्म दे चुकी थी

(iii) क्योंकि वह भक्तिन से घृणा करती थी

(iv) क्योकि वह और अधिक पुत्रियाँ चाहती थी

() गद्यांश में प्रयुक्त 'छोटी बहू' संबोधन किसके लिए प्रयुक्त हुआ है?

(i) महादेवी वर्मा.             (ii) सास

(iii) भक्तिन.                   (iv) छोटी जेठानी

() लीक छोड़कर चलने से क्या अभिप्राय है?

(i) पुरानी परंपरा पर चलना

(ii) नए तरीके को छोड़कर पुराने पर चलना

(iii) सभी के साथ मिलकर चलना

(iv) पुरातन तरीके से अलग हटकर नए तरीके से चलना

2 बाजार में एक जादू है। वह जादू आँख की राह का काम करता है। वह रूप का जादू है। पर जैसे चुंबक का जादू लोहे पर ही चलता है, वैसे ही इस जादू की भी मर्यादा है। जेब भरी हो और मन खाली हो, ऐसी हालत में जादू का असर खूब होता है। जेब खाली पर मन भरा न हो, तो भी जादू चल जाएगा। मन खाली है, तो बाज़ार की अनेकानेक चीजों का निमंत्रण उस तक पहुँच जाएगा। कहीं हुई उस वक्त जेब भरी, तब तो फिर वह मन किसकी मानने वाला है। मालूम होता है यह भी लूँ, वह भी लूँ। सभी सामान जरूरी और आराम को बढ़ाने वाला मालूम होता है। पर यह सब जादू का असर है। जादू की सवारी उतरी कि पता चलता है कि फैंसी चीजों की बहुतायत आराम में मदद नहीं देती, बल्कि खलल ही डालती हैं। थोड़ी देर को स्वाभिमान को जरूर सेंक मिल जाती है पर इससे अभिमान की गिल्टी को और खुराक ही मिलती है। जकड़ रेशमी डोरी की हो तो मुलायम रेशम के स्पर्श के कारण क्या वह जकड़ कम होगी?

) बाजार को जादू क्यों कहा गया है?

(i) आपूर्ति करने के कारण.       (ii) भ्रम पैदा करने के कारण

(iii) बाजार की महिमा के कारण (iv) जरूरत पैदा करने के कारण

() 'जादू की मर्यादा' से आप क्या समझते हैं?

(i) प्रभाव की सीमा.       (ii) जादू का असर

(iii) रूप के समान.        (iv) निश्चित प्रभाव

() बाजार का असर कब अधिक होता है?

(i) जेब और मन खाली होने पर                         (ii) जेब और मन भरे होने पर

(iii) जेब भरी और मन खाली होने पर                (iv) जेब खाली और मन भरे होने पर

() मन खाली और जेब भरी होने पर बाजार का प्रभाव कैसा होता है?

(1) सहयोगी.   (ii) उपहासक.  (iii) मर्यादित. (iv) विनाशक

() बाज़ार का सभी सामान उपयोगी लगने के क्या कारण हो सकते हैं?

(i) जादू का असर.                  (ii) सामान की कमी

(iii) सब कुछ खरीदने की इच्छा. (iv) संतुलित मन के कारण

 

पूरक पाठ्य-पुस्तक

6.  निम्नलिखित प्रश्नों में निर्देशानुसार विकल्पों का चयन कीजिए।

(1 x10= 10 marks)

1) यशोधर बाबू द्वारा विपरीत परिस्थितियों से सामंजस्य स्थापित करने के प्रयास का क्या परिणाम होता है?

(i) उनके मन में अंतर्द्वन्द्व चलता रहता है              (ii) उनका मन प्रसन्नता रहता है

(iii) उनका किसी काम में मन नहीं लगता    (iv) वे उन परिस्थितियों को सहज स्वीकार कर लेते हैं

2.यशोधर बाबू का आधुनिक विचारों के पक्ष में न होना किस तथ्य की ओर संकेत करता है?

(i) यशोधर बाबू सिद्धांतवादी व्यक्ति थे            (ii) यशोधर बाबू रूढ़िवादी व्यक्ति थे

(iii) यशोधर बाबू देहाती व्यक्ति थे                 (iv) यशोधर बाबू गाँधीवाद के प्रवर्तक थे

3. यशोधर बाबू को अपने बच्चों की कौन-सी बात सही लगती है?

(i) डी.डी.. फ्लैट के लिए पैसा न भरने को अपनी भूल मानना

(ii) परंपराओं का निर्वाह उचित ढंग से न करना

(iii) आधुनिक बनना                                 (iv) समय के अनुसार चलना

4.सिल्वर वैडिंग' कहानी मे बुजुर्गों के प्रति कम होती सम्मान की भावना क्या व्यक्त करती है?

(1) नई पीढ़ी की नई सोच को                    (ii) बुजुर्गों के प्रति उनके दायित्व बोध को 

(iii) हाशिए पर जाते मानवीय मूल्यों को      (iv) समाज के नवीन पक्ष को

5.पार्टी के दिन यशोधर बाबू अपनी शाम की पूजा का समय क्यो बढ़ा देते है?

(1) क्योकि वे चाहते है कि पार्टी मे आए लोग खा-पीकर जाएँ

(ii) क्योंकि उस दिन उनका व्रत था

(iii) क्योंकि वे लोगो से नजरे चुराना चाहते थे

(iv) क्योंकि उस दिन वे जल्दी घर आ गए थे

6.'सिल्वर वैडिंग' कहानी मे यशोधर बाबू ऑफिस के माहोल का तनाव कैसे कम करते हैं?

(i) ऑफिस मे चाय-समोसे मॅगाकर

(ii) ऑफिस से जाते समय चुटीली बात करके

(iii) ऑफिस के कर्मचारियों से पूरी तरह घुल-मिलकर

(iv) ऑफिस का काम घर से करके

7.जूझ' कहानी में आनंदा लेखन का अभ्यास कैसे करता था?

(1) मिट्टी पर लिखकर.                               (ii) श्यामपट्ट पर लिखकर

(iii) अपने पशुओं की पीठ पर लिखकर            (iv) घर की दीवारों पर लिखकर

8.'जूझ' कहानी का उद्देश्य है

(i) जीवन में संघर्ष की महत्ता प्रतिपादित करना

(ii) जीवन में शिक्षा की महत्ता प्रतिपादित करना

(iii) ग्रामीण जीवन की कठिनाइयों का उल्लेख करना

(iv)जीवन में शिक्षक की भूमिका दर्शाना

9.गाँव भर में लेखक का कोल्हू सबसे पहले शुरू क्यों होता था?

(i) ईख तैयार होने से                                        (ii) भाव अधिक लेने के लिए

(iii) ईख अधिक होने से                                      (iv) बाजार में जल्दी गुड़ भेजने के लिए

10. घाटी के नगर नियोजन, वास्तुकला, शिल्पकला सड़क निर्माण आदि से क्या ज्ञात होता है?

(i) ये केवल खंडहर ही थे                                  (ii)ये खंडहर के प्रमाण नहीं हैं

(iii) ये केवल बाह्य आडंबर थे                           (iv) ये किसी समाज को व्याख्यायित नहीं करते है

खंड ''

वर्णनात्मक प्रश्न (40 अंक)

कार्यालय हिंदी और रचनात्मक लेखन

7. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 120 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए।  

  (6 marks)

() एक ऐसी घटना, जिससे आपको जीवन का अमूल्य सबक मिला हो

() अपने मित्र की किसी एक बुरी आदत का वर्णन

() अपने माता-पिता से आपकी आशाएँ

8. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए

(2 X 5= 10 marks)

1. मुद्रित माध्यम की विशेषता लिखो ?

2. रेडियो और टेलीविज़न समाचार की भाषा शैली कैसी होनी चाहिए?

3. पत्रकारिता से आप क्या समझते है?

4. विशेष रिर्पोट के तीन प्रकार का वर्णन करो ?

5. टेलीविज़न की दो खूबिया एवम् दो कमियाँ लिखो?

पाठ्य-पुस्तक

9. निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए। (3 X 8 = 24 marks)

1. भक्तिन अच्छी है, यह कहना कठिन होगा, क्योंकि उसमें दुर्गुणों का अभाव नहीं, लेखिका ने ऐसा क्यों कहा होगा?

2. भक्तिन नाम किसने और क्यों दिया? पाठ के आधार पर उत्तर दीजिए

3. बाज़ार दर्शन' पाठ में आए 'पर्चेजिंग पावर' से आप क्या समझते हैं? इसका सकारात्मक उपयोग कैसे किया जा सकता है?

4. गगरी फूटी बैल पियासा' इंदर सेना के इस खेलगीत में बैलों के प्यासा रहने की बात क्यों मुखरित हुई है?

5. यशोधर बाबू के व्यक्तित्व की प्रमुख विशेषताओं पर सोदाहरण प्रकाश डालिए?

6. यशोदरा बाबू की पत्नी समय के साथ ढल सकने में सफल होती है, लेकिन यशोधर बाबू असफल रहते हैं। ऐसा क्यों?

7. लेखक की माँ उसके पिता की आदतों से वाकिफ थी, इसके बावजूद लेखक की माँ ने लेखक का साथ किस प्रकार दिया?

8. 'जूझ' कहानी के लेखक के जीवन-संघर्ष के उन बिंदुओं पर प्रकाश डालिए, जो हमारे लिए प्रेरणादायक है?

9. कैसे कहा जा सकता है 'सिंधु सभ्यता आडंबर विहीन सभ्यता थी'? उदाहरण सहित 'अतीत में दबे पाँव' के आधार पर स्पष्ट कीजिए।

 

Smita

I am a teacher/principal , spreading knowledge since 10 years. This is another attempt to spread some inspiration and motivation to the world! I hope you like these important notes for exams :)

Post a Comment

Previous Post Next Post