Sample paper-1 , Hindi class XII

 प्रतिदर्श प्रश्न-पत्र -1

CBSE कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए नमूना प्रश्न-पत्र

हिंदी केंद्रिक

निर्देश

1. प्रश्न-पत्र तीन खंडों-खंड-क, ख और ग में होगा।

2. खंड-क में अपठित बोध पर आधारित प्रश्न पूछे जाएँगे। सभी प्रश्नों के उत्तर देने होंगे।

3. खंड-ख में अभिव्यक्ति और माध्यम पाठ्यपुस्तक के आधार पर प्रश्न पूछे जाएँगे। प्रश्नों में आंतरिक विकल्प दिए जाएँगे।

4. खंड-ग में आरोह भाग-2 एवं वितान भाग-2 पाठ्यपुस्तक के आधार पर प्रश्न पूछे जाएँगे। प्रश्नों में आंतरिक विकल्प दिए जानि।

समय : 3 घंटे                                              पूर्णांक: 80


खंड 'क' अपठित बोध


1. निम्न प्रश्नों के उत्तर दो                (10 marks )         

आज की दुनिया के संदर्भ में दो बातों का ध्यान रखना आवश्यक है- हम एक ऐसी दुनिया में रह रहे हैं, जहाँ परफेक्शन का बोलबाला है। इसमें से प्रत्येक किसी-न-किसी के प्रति किसी हद तक जवाबदेह है। ऐसे परिदृश्य में सबसे कठिन हो जाता है अपनी आलोचना को स्वीकार कर पाना। हालाँकि यह भी सच है कि कैसी भी आलोचना स्वीकारना मुश्किल ही होता है, भले ही वह हमारी भलाई के लिए ही क्यों न हो। आलोचना एक दोधारी तलवार की तरह होती है। एक ओर आप इसके आधार पर अपने झूठे अहं को दरकिनार कर गहरी समझ विकसित कर सकते हैं, तो एक ओर आलोचना को दिल पर लेकर संबंधित शख्स से अपने संबंध बिगाड़ सकते हैं। कह सकते हैं कि यह व्यक्ति विशेष पर निर्भर करता है कि वह आलोचना को किस तरह लेता है। उससे अपना विकास करता है या झूठे अहं में पड़ अपने को ही सही मानता रहता है। भले ही आलोचना कितनी ही चोट क्यों न पहुँचाए, लेकिन दूसरे को पूरे ध्यान व गंभीरता के साथ सुनें। आलोचना रूपी सलाह को सिरे से खारिज़ करने से बेहतर होगा कि जो सही हो, उसे आत्मसात् करें। उसे स्वीकार कर स्वयं का विकास करें। इस क्रम में अपनी निर्णायक क्षमता का बेहतर प्रयोग कर वही बातें स्वीकार करें, जो आप पर लागू होती हैं। ऐसा न हो कि आलोचना का वह हिस्सा भी मान लें, जो आप पर लागू ही न होता हो।

भले ही आप कितने ही सफ़ल क्यों न हो जाएँ, लेकिन यह ध्यान रखें कि सुधार की संभावना हमेशा रहती है। इसे मान लेने से सकारात्मक आलोचना अपने हित में लेने की आदत हो जाती है। इसके लिए दिमाग हमेशा खुला रखने की आवश्यकता है। किसी ने कोई बात की, जो आलोचना है, तो तुरंत ही किसी निर्णय पर पहुँचने के बजाय उस बात पर गंभीरता से मनन करें। ईमानदारी से विचार करें कि कही गई बात में कहीं भी कोई रत्तीभर भी सच्चाई है। आलोचनात्मक टिप्पणी की सारगर्भिता का सही आकलन परिपक्वता और विकास की दिशा में उठा पहला कदम होता है। बात भले आचार-व्यवहार, जीवन-शैली में बदलाव की हो या फिर कार्यशैली में परिवर्तन की। हमें हमेशा जागरूक रहना होगा कि हम कैसे इन क्षेत्रों में अपनी शक्ति बढ़ा सकते हैं। आलोचना दो तरह की होती है। एक का मकसद आपकी कमियों को सामने लाकर उसे दूर करना होता है, जबकि एक महज ईर्ष्यावश या पूर्वाग्रह से ग्रसित होती है। आवश्यकता इसके अंतर को समझने की है। कमियों को इंगित करती यानी सकारात्मक आलोचना को अंगीकार करने की आवश्यकता है, जबकि नकारात्मक आलोचना और उसे करने वाले से दूरी बनाने में ही भलाई निहित है।

बहुविकल्पीय प्रश्न

(क) आलोचना को आत्मसात् करके क्या किया जा सकता है? 1

(i) दूसरों की बुराई

(ii) स्वयं की निंदा

(iii) स्वयं का विकास

(iv) संबंधों को खराब

(ख) किस बात को मान लेने से सकारात्मक आलोचना अपने हित में लेने की आदत हो जाती है? 1

(i) दूसरों की कही प्रत्येक बात

(ii) मनुष्य गलतियों का पुतला है

(iii) सामाजिक संबंध सर्वोपरि है

(iv) सुधार की संभावना हमेशा रहती है

(ग) प्रस्तुत गद्यांश किस विषय-वस्तु पर आधारित है? 1

(i) आलोचक के गुण पर स्थिति पर

(ii) व्यक्ति विशेष की मनः

(iii) व्यक्ति की कमियों पर

(iv) आलोचना के महत्त्व पर

अतिलघुत्तरात्मक प्रश्न

(घ) अपनी निर्णयक क्षमता का बेहतर प्रयोग करके आलोचना में से किसे स्वीकार करना चाहिए? 1

लघुत्तरात्मक प्रश्न

(ङ) “आलोचना एक दोधारी तलवार की तरह होती है" पंक्ति का क्या आशय है? 2

(च) आलोचनात्मक टिप्पणी की सारगर्भिता का आकलन क्या होता है? 2

(छ) हमें किस प्रकार की आलोचना को स्वीकार करना चाहिए?2

    अपठित पद्यांश

2. निम्नलिखित पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और दिए गए प्रश्नों के उत्तर निर्देशानुसार दीजिए।     

झपटता बाज़

फन उठाए साँप

दो पैर पर खड़ी

काँटों से नन्हीं पत्तियाँ खाती

बकरी,

दबे पाँव झाड़ियों में चलता चीता;

डाल पर उलटा लटक 

फल कुतरता तोता

 या इन सब की जगह आदमी होता।

जब भी भूख से लड़ने कोई खड़ा हो जाता 

सुंदर दीखने लगता है।

बहुविकल्पीय प्रश्न

( क)पद्यांश में पशु-पक्षियों की चर्चा किस संदर्भ में की गई है?1

(i) भूख से लड़ने के संदर्भ में

(ii) शिकार करने के संदर्भ में

(iii) प्राकृतिक सौंदर्य के संदर्भ में

(iv) मनुष्य से आगे बढ़ने के संदर्भ में

(ख) पद्यांश में दबे पाँव झाड़ियों से चलता हुआ कौन आता है?1

(i) तोता

(ii) बकरी

(iii) चीता

(iv) बाज़

(ग) कवि भूख से लड़ने को किसके प्रतीक के रूप में देखता है?1

(i) प्राकृतिक गतिविधियों के रूप में

(ii) संघर्ष व दृढ़ता के रूप में

(iii) हिंसक जानवरों के प्रतीक के रूप में

(iv) उपरोक्त सभी

अतिलघुत्तरात्मक प्रश्न

(घ) प्रस्तुत पद्यांश में बकरी ने पत्तियों का भोजन कहाँ से प्राप्त किया? 2

लघुत्तरात्मक प्रश्न

(ङ) बाज तथा साँप में कवि को कौन-सा सौंदर्य नजर आता है?2

(च) कवि ने वर्तमान समय की किस समस्या को चित्रित किया है?2


 खंड 'ख ‘ अभिव्यक्ति तथा माध्यम पुस्तक 

3. बहुविकापिय प्रश्न      (1 x 16 =16 marks)

1. सर्वाधिक महँगा जनसंचार माध्यम कौन-सा है?

(क) रेडियो

(ख) इंटरनेट

(ग) टेलीविजन

(घ) समाचार-पत्र

2. श्रव्य जनसंचार माध्यम कौन-सा है?

(क) समाचार-पत्र

(ख) रेडियो

(ग) इंटरनेट

(घ) टेलीविजन

3. मुद्रण का आरंभ किस देश में हुआ?

(क) भारत

(ख) जापान

(ग) चीन

(घ) इंग्लैंड

4. तथ्यों, सूचनाओं तथा आँकड़ों की गहरी छानबीन करने वाली रिपोर्ट को क्या कहते हैं?

(क) विवेचनात्मक रिपोर्ट

(ख) विश्लेषणात्मक रिपोर्ट

(ग) खोजी रिपोर्ट

(घ) इन-डेप्थ रिपोर्ट

5. निम्न में से किस पृष्ठ पर संपादक के नाम पत्र प्रकाशित किए जाते हैं?

(क) सामाजिक

(ख) संबोधन

(ग) शैक्षिक

(घ) संपादकीय

6. किशन दा यशोधर बाबू को रोज सुबह जल्दी किस कारण उठाते थे?

(i) घर का काम करने के लिए

(ii) पढ़ाई-लिखाई करने के लिए

(iii) सुबह जल्दी उठने की आदत डालने के लिए

(iv) ध्यान और योग करने के लिए

7. 'सिल्वर वैडिंग' कहानी में बुजुर्गों के प्रति कम होती सम्मान की भावना क्या व्यक्त करती है?

(i) नई पीढ़ी की नई सोच को

(ii) बुजुर्गों के प्रति उनके दायित्व बोध को

(iii) हाशिए पर जाते मानवीय मूल्यों को

(iv) समाज के नवीन पक्ष को

8. 'जूझ' कहानी का उद्देश्य है

(i) जर्जीवन में संघर्ष की महत्ता प्रतिपादित करना

(ii) जीवन में शिक्षा की महत्ता प्रतिपादित करना

(iii) ग्रामीण जीवन की कठिनाइयों का उल्लेख करना

(iv) जीवन में शिक्षक की भूमिका दर्शाना

9.गाँव भर में लेखक का कोल्हू सबसे पहले शुरू क्यों होता था?

(i) ईख तैयार होने से

(ii) भाव अधिक लेने के लिए

(iii) ईख अधिक होने से

(iv) बाजार में जल्दी गुड़ भेजने के लिए

10 ‘जूझ' कहानी में आनंदा जब पहले दिन पाठशाला गया, तो. उसकी क्या प्रतिक्रिया थी?

(i) उसकी खुशी का ठिकाना न रहा

(ii) वह अत्यंत उदास था

(iii) वह क्रोधित हुआ

(iv) उसने कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की

11. सिंधु घाटी की सभ्यता के बारे में पहले क्या भ्रम था?

(i) ये अन्न उपजाते नहीं थे, उसका आयात करते थे

(ii) यह साधनविहीन सभ्यता थी

(iii) ये दूसरों पर निर्भर लोग थे

(iv) ये अन्न का निर्यात करते थे

12. 'अतीत के दबे पाँव' पाठ में लेखक ने सभ्यता के नष्ट होने का कारण किसे माना है?

(i) वहाँ के लोगों को

(ii) प्रगति के पथ पर निरंतर बढ़ने को

(iii) उत्खनन कार्य को

(iv) सही समय पर सही निर्णय न लेने को

13.मुअनजो-दड़ों के घरों की मोटी दीवारों से क्या अनुमान लगाया जा सकता है?

(i) ये दीवारें केवल प्रदर्शन मात्र के लिए बनवाई गई होंगी

(ii) ये दीवारें प्राकृतिक आपदा से बचने के लिए बनी होंगी

(iii) इन दीवारों पर दूसरी मंजिल भी रही होगी

(iv) इन दीवारों पर सुन्दर चित्रकारी करनी होगी

14.सिंधु घाटी की सभ्यता में मिले अजायबघर की सबसे बड़ी विशेषता क्या है? अतीत के दबे पाँव' पाठ के आधार पर सही विकल्प चुनिए।

(i) यह अजायबघर बहुत विशाल और सुन्दर है

(ii) इसमें सभी प्रकार की वस्तुएँ संग्रहित हैं

(iii) इसमें औजार तो हैं, परन्तु हथियार नहीं हैं

(iv) इसमें उत्कृष्ट कलात्मकता दिखाई देती है

15.सिंधु घाटी की सभ्यता के लिखित प्रमाण न मिलने का क्या कारण हो सकता हैं?

(i) यह सभ्यता बहुत अधिक विशाल है

(ii) इतनी पुरानी सभ्यता के लिखित प्रमाण मिलने संभव नहीं

(iii) इस सभ्यता में केवल मौखिक प्रमाण मिलते देते हैं

(iv) यह सभ्यता अत्यन्त सीमित और कमजोर थी

16. किशनदा ने यशोधर पंत को 'मेस' का रसोइया बनाकर किस कारण रखा था?

(i) ताकि वे खाना बनाना सीख सकें

(ii) यशोधर पंत की आयु सरकारी नौकरी के लिए कम थी

(iii) यशोधर पंत ने स्वयं ऐसा करने को कहा था

(iv) किशनदा यह नहीं चाहते थे कि उन्हें सरकारी नौकरी मिले

4. निम्नलिखित व्याकरण के प्रश्नों के उत्तर लिखिए । 3 x 5 =15 marks 

1. जनसंचार के मुद्रित माध्यम की खूबिया लिखो?

2. टीवी खबरों के विभिन चरणों के बारे में समझाए?

3. विशेष रिपोर्ट कैसी होती है? ये कितने प्रकार की होती है ?

4. पत्रकारीय लेखन से आप क्या समझते हैं? पत्रकार कितने प्रकार के होते हैं?

5. साक्षात्कार पर टिपण्णी करो?

5. निम्नलिखित व्याकरण के प्रश्नों के उत्तर लिखिए । 2 x 5 =10 marks 

1. यशोधर बाबू के व्यक्तित्व की प्रमुख विशेषताओं पर सोदाहरण प्रकाश डालिए ?

2. स्वयं कविता रच लेने का आत्मविश्वास लेखक के मन में कैसे पैदा हुआ?

3. सिंधु सभ्यता साधन संपन्न थी, पर उसमें भव्यता का आडंबर नहीं था। कैसे?

4. "सिंधु घाटी के लोगों में कला या सुरुचि का महत्त्व अधिक था।" उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए।

5. 'जुझ' कहानी में चित्रित ग्रामीण जीवन का संक्षिप्त वर्णन अपने शब्दों में कीजिए।

6. निम्नलिखित व्याकरण के प्रश्नों के उत्तर लिखिए । 4 x 5 =20 marks 

1. जूझ कहानी के आधार पर लेखक के जीवन संघर्ष को संक्षेप में वर्णित कीजिए।

2. यशोधर बाबू की पत्नी समय के साथ ढल सकने में सफल होती है, लेकिन यशोधर बाबू असफल रहते हैं। ऐसा क्यों?

3. 'अतीत में दबे पाँव' पाठ के आधार पर सिंधु घाटी सभ्यता की विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।

4. आपके ख्याल से पढ़ाई-लिखाई के संबंध में लेखक और दत्ता जी राव का रवैया सही था या लेखक के पिता का? तर्क सहित उत्तर दें।

5. यशोधर पंत पर किशनदा के प्रभाव की समीक्षा कीजिए।





Smita

I am a teacher/principal , spreading knowledge since 10 years. This is another attempt to spread some inspiration and motivation to the world! I hope you like these important notes for exams :)

Post a Comment

Previous Post Next Post