खंड 'क' अपठित बोध
1. निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और दिए गए प्रश्नों के उत्तर निर्देशानुसार वीजिए। (1 x 10 =10 marks )
शिक्षा जीवन के सर्वांगीण विकास हेतु अनिवार्य है। शिक्षा के बिना मनुष्य विवेकशील और शिष्ट नहीं बन सकता। विवेक से मनुष्य में सही और गलत का चयन करने की क्षमता उत्पन्न होती है। विवेक से ही मनुष्य के भीतर उसके चारों ओर घटते घटनाक्रमों के प्रति एक उचित दृष्टिकोण उत्पन्न होता है। शिक्षा ही मानव-को-मानव के प्रति मानवीय भावनाओं से पोषित करती है।
शिक्षा से मनुष्य अपने परिवेश के प्रति जाग्रत होकर कर्त्तव्याभिमुख हो जाता है। 'स्व' से 'पर' की ओर अग्रसर होने लगता है। निर्बल की सहायता करना, दुखियों के दुःख दूर करने का प्रयास करना, दूसरों के दुःख से दुःखी हो जाना और दूसरों के सुख से स्वयं सुख का अनुभव करना जैसी बातें एक शिक्षित मानव में सरलता से देखने को मिल जाती हैं। इतिहास, साहित्य, राजनीतिशास्त्र, समाजशास्त्र, दर्शनशास्त्र इत्यादि पढ़कर विद्यार्थी विद्वान् ही नहीं बनता, वरन् उसमें एक विशिष्ट जीवन दृष्टि, रचनात्मकता और परिपक्वता का सृजन भी होता है। शिक्षित सामाजिक परिवेश में व्यक्ति अशिक्षित सामाजिक परिवेश की तुलना में सदैव ही उच्च स्तर पर जीवन-यापन करता है।
आज के आधुनिक युग में शिक्षा का अर्थ बदल रहा है। शिक्षा भौतिक आकांक्षा की पूर्ति का साधन बनती जा रही है। व्यावसायिक शिक्षा के अंधानुकरण से छात्र सैद्धांतिक शिक्षा से दूर होते जा रहे हैं, जिसके कारण रूस की क्रांति, फ्रांस की क्रांति, अमेरिकी क्रांति, समाजवाद, पूँजीवाद, राजनीतिक व्यवस्था, सांस्कृतिक मूल्यों आदि की सामान्य जानकारी भी व्यावसायिक शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों को नहीं है।
यह शिक्षा का विशुद्ध रोज़गारोन्मुखी रूप है। शिक्षा के प्रति इस प्रकार का संकुचित दृष्टिकोण अपनाकर विवेकशील नागरिकों का निर्माण नहीं किया जा सकता। भारत जैसे विकासशील देश में शिक्षा रोज़गार का साधन न होकर साध्य हो गई है। इस कुप्रवृत्ति पर अंकुश लगाना आवश्यक है। जहाँ मानविकी के छात्रों को पत्रकारिता, साहित्य-सृजन, विज्ञापन, जनसंपर्क इत्यादि कोर्स भी कराए जाने चाहिए, ताकि उन्हें रोज़गार के लिए भटकना न पड़े, वहीं व्यावसायिक कोर्स करने वाले छात्रों को मानविकी के विषय; जैसे-इतिहास, साहित्य, राजनीतिशास्त्र, दर्शन आदि का थोड़ा-बहुत अध्ययन अवश्य करना चाहिए, ताकि समाज को विवेकशील नागरिक प्राप्त होते रहें, तभी समाज में संतुलन बना रह सकेगा।
बहुविकल्पीय प्रश्न
(क) एक शिक्षित व्यक्ति में समाज कल्याण हेतु किन बातों का होना आवश्यक है?
(i) निर्बल की सहायता करना
(ii)दूसरों के दुःख से दुःखी हो जाना
(iii) दुःखियों के दुःख दूर करने का प्रयास करना
(iv) उपरोक्त सभी
ख) 'शिक्षा भौतिक आकांक्षा की पूर्ति का साधन बनती जा रही है' पंक्ति का क्या आशय है?
(i) व्यावसायिक शिक्षा मनुष्य को सभी सुविधाएँ उपलब्ध कराती है
(ii) व्यावसायिक शिक्षा वर्तमान में मात्र धन कमाने का साधन बनती जा रही है
(iii) व्यावसायिक शिक्षा मनुष्य के लक्ष्य प्राप्ति का साधन बन रही है
(iv) व्यावसायिक शिक्षा मानवीय मूल्यों का विस्तार करने का साधन है
(ग) व्यावसायिक शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों को किसकी जानकारी नहीं होती?
1. राजनीतिक व्यवस्था
2. सांस्कृतिक मूल्यों की
3. सामाजिक इतिहास की
कूट
(i) केवल कथन 1
(ii) केवल कथन 2
(iii) कथन 1 और 2
(iv) कथन 1, 2 और 3
अतिलघुत्तरात्मक प्रश्न
(घ) व्यावसायिका कोर्स करने वाले छात्रों को किसका अध्ययन अवश्य करना चाहिए?
लघुत्तरात्मक प्रश्न : (2 marks )
(ङ) स्व से पर की ओर अग्रसर होने से क्या तात्पर्य है?
(च) शिक्षा का विशुद्ध रोजगारोन्मुखी रूप क्या है?
(छ) विद्यार्थी में रचनात्मकता और परिपक्वता का सृजन कैसे होता है?
2. निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए ( 1 x 10 =10 marks )
1. मुद्रण का आरंभ किस देश में हुआ?
(क) भारत
(ख) जापान
(ग) चीन
(घ) इंग्लैंड
2. तथ्यों, सूचनाओं तथा आँकड़ों की गहरी छानबीन करने वाली रिपोर्ट को क्या कहते हैं?
(क) विवेचनात्मक रिपोर्ट
(ख) विश्लेषणात्मक रिपोर्ट
(ग) खोजी रिपोर्ट
(घ) इन-डेप्थ रिपोर्ट
3. 'शेर के बच्चे' के नाम से प्रसिद्ध पहलवान का नाम क्या था?
(i) बादल सिंह
(ii) सूरज सिंह
(iii) तारा सिंह
(iv) चाँद सिंह
4. चाँद सिंह के गुरु का क्या नाम था?
(i) हवा सिंह
(ii) बादल सिंह
(iii) श्याम सिंह
(iv) अभिजीत सिंह
5. शिरीष का वृक्ष कहाँ से रस खींचता है?
(i) जीव मंडल से
(ii) सौर मंडल से
(iii) वायुमंडल से
(iv) ये सभी
6. सिल्वर वैडिंग' कहानी के मुख्य पात्र द्वारा परंपरागत सिद्धांतों को अपनाकर उनके निजी जीवन पर क्या प्रभाव पड़ा?
(i) उनका निजी जीवन अत्यंत सहज हो गया था
(ii) उनको अपने परिवार के बीच तालमेल नहीं बैठता था
(iii) उनकी अपने परिवार में अच्छी खासी साख थी
(iv) उनका व्यक्तित्व अत्यंत संकुचित हो गया था
7. 'सिल्वर वैडिंग' कहानी में यशोधर बाबू के जीवन में किशन दा का महत्त्व किस रूप में है?
(i) वे उन्हें अपना भाई मानते थे
(ii) वे उन्हें अपना गुरु मानते थे
(iii) वे उन्हें अपना सेवक मानते थे
(iv) वे उन्हें अपना बेटा मानते थे
8. जूझ' कहानी में आनंदा के पिता उसकी किस बात से नाराज होते हैं?
(i) खेत में काम करने की बात से
(ii) पढ़ाई करने की बात से
(iii) पशुओं को चराने की बात से
(iv) ये सभी
9. 'जूझ' कहानी में माँ-बेटे ने राव जी को किस बात के
लिए सचेत कर दिया था?
(i) उन दोनों के उनके पास आने की बात दादा को न बताएँ
(ii)दादा को खेतों में काम करने के लिए विवश करें
(iii)दादा का बाहर घूमना बंद कर दिया जाए
(iv)आनंदा को खेतों में काम न करने दिया जाए
10. अतीत के दबे पाँव' में लेखक ने किसका वर्णन किया है?
(i) इतिहास के अनछुरे पक्षों का
(ii) पौराणिक स्मृतियों के अध्ययन का
(iii) इतिहासकारों की सोच व विचार शक्ति का
(iv) सिंधु घाटी की सभ्यता का
खंड ख
निम्न प्रश्नों के उत्तर दो । ( 3 x 5 =15 marks )
3. टीवी खबरों के विभिन्न चरणों के बारे में समझाइए।
4. विशेष रिपोर्ट कैसी होती है? ये कितने प्रकार की होती हैं?
5. यशोधर बाबू दो भिन्न कालखण्डों में जी रहे है, पक्ष या विपक्ष में उद्धरण तर्क दीजिए?
6. 'मुअनजोदड़ो का नगर-नियोजन भव्य एवं अनूठा था 'अतीत में दबे पाँव' पाठ के आधार पर सिद्ध कीजिए ?
7. काले मेघा पानी दे' पाठ में मेंढक मंडली पर लोगों द्वारा सहेजे गए पानी को फेंकने को पानी की निर्मम बरबादी क्यों कहा गया है?
निम्न प्रश्नों के उत्तर दो । ( 4 x 5 =20 marks )
8. जनसंचार के मुद्रित माध्यमों की कमिया और खूबियों का वर्णन करो ?
9. जूझ कहानी के आधार पर लेखक के जीवन संघर्ष में वर्णित करो?
10. 'मोहनजोदड़ो की सभ्यता को लो-प्रोफाइल सभ्यता क्यों माना गया है?
11. लुट्टन सिंह को राज-पहलवान की उपाधि कैसे मिली?
12. शिरीष और महात्मा गाँधी की तुलना किस आधार पर की गई है?
निम्न प्रश्नों के उत्तर दो । ( 5 x 5 =25 marks )
13. पत्रकारीय लेखन से आप क्या समझते हैं? पत्रकार कितने प्रकार के होते हैं?
14. भक्तिन नाम पाठ के आधार किसने और क्यो दिया? पर उत्तर दिजिए।
15. पहलवान की ढोलक' कहानी के संदेश को स्पष्ट कीजिए।
16. जाति -प्रथा को श्रम विभाजन का ही एक रूप न मानने के पीछे डॉ. आंबेडकर के तर्कों का उल्लेख कीजिए।
17. पचेंजिंग पावर' से आप क्या समझते हैं? स्पष्ट कीजिए। अथवा बाज़ार के बाज़ारूपन में 'पर्चेज़िंग पावर' की भूमिका को स्पष्ट कीजिए।
18. दहेज प्रथा एक सामाजिक समस्या है', इस विषय को आधार बनाकर एक लेख लिखिए।