No title

 निम्नलिखित काव्यांशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए बहुविकल्पीय प्रश्नों के लिए सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चुनाव कीजिए!

1 सबसे तेज बौछारें गई भादो गया सवेरा हुआ खरगोश की आँखों जैसा लाल सवेरा शरद आया पुलों को पार करते हुए अपनी नई चमकीली साइकिल तेज चलाते हुए घंटी बजाते हुए जोर-जोर से चमकीले इशारों से बुलाते हुए पतंग उड़ाने वाले बच्चों के झुण्ड को चमकीले इशारों से बुलाते हुए और आकाश को इतना मुलायम बनाते हुए कि पतंग ऊपर उठ सके- दुनिया की सबसे हल्की और रंगीन चीज उड़ सके दुनिया का सबसे पतला कागज उड़ सके- बाँस की सबसे पतली कमानी उड़ सके- कि शुरू हो सके सीटियों, किलकारियों और तितलियों की इतनी नाजुक दुनिया

(क) कवि के अनुसार तेज बौछारों के साथ ही कौन-सा महीना चला गया है?

(i) आषाढ़ का महीना

(ii) सावन का महीना

(iii)भादों का महीना

(iv) अश्विन का महीना

 ख) पतंग कविता में चमकीले विशेषण किसके लिए प्रयुक्त ?

(i) खरगोश के लिए

(ii) बच्चों के लिए

(iii) दिशाओं के लिए

(iv) इशारों के लिए

(ग) काव्यांश में खरगोश की आँखों जैसा लाल किसे कहा गया है?

(i) पतंग को

(iii) सवेरे को

(ii) शरद को

(iv) बचपन को

(घ) कौन-सी ऋतु आकाश को मुलायम बना देती है?

(i) ग्रीष्म ऋतु

(ii) वसंत ऋतु

(iii) शरंद ऋतु

(iv) वर्षा ऋतु

(ङ) दुनिया की सबसे हल्की और रंगीन चीज किसे कहा गया है?

(i) पतंग को

(iii) कलियों को

(ii) सपनों को

(iv) बुलबुलों को

2 शांत दर्शकों की भीड़ में खलबली मच गई 'पागल है पागल, मरा-ऐं! मरा-मरा।'... पर वाह रे बहादुर ! लुट्टन बड़ी सफाई से आक्रमण को सँभालकर निकलकर उठ खड़ा हुआ और पैंतरा दिखाने लगा। राजा साहब ने कुश्ती बंद करवाकर लुट्टन को अपने पास बुलवाया और समझाया। अंत में, उसकी हिम्मत की प्रशंसा करते हुए, दस रुपये का नोट देकर कहने लगे - "जाओ, मेला देखकर घर जाओ।..."

(क) शांत भीड़ में खलबली क्यों मच गई?

(i) चाँद सिंह द्वारा लुट्टन सिंह को झपटकर दबोच लेने के कारण

(ii) राजा द्वारा कुश्ती न करने का आदेश देने के कारण

(iii) भीड़ में उपद्रवियों के घुस आने के कारण

(iv) उपरोक्त सभी

(ख) राजा ने किसे अपने पास बुला लिया?

(i) चाँद सिंह को

(ii) बादल सिंह को

(iii) लुट्टन सिंह को

(iv) भीड़ के एक व्यक्ति को

(ग) 'पर वाह रे बहादुर ।' पंक्ति में बहादुर शब्द किस व्यक्ति के लिए प्रयुक्त हुआ है?

(i) लुट्टन सिंह पहलवान

(ii) चाँद सिंह पहलवान

(iii) राजा साहब

(iv) मैनेजर साहब

(घ) राजा साहब ने लुट्टन सिंह की प्रशंसा क्यों की?

(i) क्योंकि उसने चाँद सिंह को कुश्ती की चुनौती दी थी

(ii) क्योंकि उसने गाँव के लोगों की सहायता की

(iii) क्योंकि उसने अपने परिवार को सँभाला था

(iv) क्योंकि उसने कुश्ती के लिए संघर्ष किया था

(ङ) राजा द्वारा लुट्टन सिंह को दस रुपये का नोट देकर मेला देखकर घर जाने को कहने के पीछे क्या कारण था?

(i) कुश्ती लड़ने के लिए तैयार करना

(ii) कुश्ती लड़ने से मना करना

(iii) कुश्ती की प्रतियोगिता हार जाना

3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।  (2 x 10 =20)

1. बच्चे किस बात की आशा में नीड़ों से झाँक रहे होंगे?

2. भाषा की सहूलियत से बरतने से क्या अभिप्राय है ? 

3. सूर्योदय होने के साथ ही उषा का जादू किस प्रकार टूटने लगता है?

4. लुट्टन पहलवान ने ढोल को अपना गुरु क्यों कहा?

5. लेखक ने कैसे बाज़ार को मानवता के लिए विडंबना माना है?

6. कैमरे में बंद अपाहिज' कविता किसकी स्थिति को दर्शाती है? स्पष्ट कीजिए।

7. प्रचेंजिंग पावर' से आप क्या समझते हैं? स्पष्ट कीजिए

8. जाति-प्रथा को श्रम विभाजन का ही एक रूप न मानने के पीछे डॉ. आंबेडकर के तर्कों का उल्लेख कीजिए।

9. यशोधर बाबू की पत्नी समय के साथ ढल सकने में सफल होती है, लेकिन यशोधर बाबू असफल रहते हैं। ऐसा क्यों?

10. यशोधर पंत पर किशनदा के प्रभाव की समीक्षा कीजिए।

4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।  (3 x 5 =15 )

1. पतंग' कविता में कवि ने बच्चों की तुलना किससे की है और क्यों? उदाहरण सहित समझाइए

2. बादल राग' के आधार पर धनी शोषकों की जीवन शैली पर टिप्पणी कीजिए। वे क्यों त्रस्त हैं?

3. शिरीष की पुरानी फलियों के माध्यम से लेखक ने किस कटु यथार्थ का संकेत किया है? टिप्पणी कीजिए

4. स्वयं कविता रच लेने का आत्मविश्वास लेखक के मन में कैसे पैदा हुआ?

5. सिंधु सभ्यता साधन संपन्न थी, पर उसमें भव्यता का आडंबर नहीं था। कैसे?

5.  निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।  (5 x 5 =25 )

1. कैमरे में बंद अपाहिज' सामाजिक संवेदनशून्यता का जीता-जागता उदाहरण है, कैसे? उदाहरण द्वारा स्पष्ट कीजिए।

2. लुट्टन सिंह को राज-पहलवान की उपाधि कैसे मिली?

3. बाज़ार का जादू चढ़ने और उतरने पर मनुष्य पर क्या-क्या असर पड़ता है?

4. जाति-प्रथा को श्रम विभाजन का ही एक रूप न मानने के पीछे डॉ. आंबेडकर के क्या तर्क हैं?

5.  जूझ' कहानी के लेखक के जीवन-संघर्ष के उन बिंदुओं पर प्रकाश डालिए, जो हमारे लिए प्रेरणादायक हैं।

Smita

I am a teacher/principal , spreading knowledge since 10 years. This is another attempt to spread some inspiration and motivation to the world! I hope you like these important notes for exams :)

Post a Comment

Previous Post Next Post